अरविन्द थपलियाल
उतरकाशी : खेल मैदान मनेरा में जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ आगाज हो गया है। क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार भी उपस्थित रहे।
विधायक ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार निरन्तर खेल को बढ़ावा दे रही है। खेल महाकुंभ के माध्यम से हमारे जनपद के होनहार नौजवानों में छुपी हुई प्रतिभाओं एवं हुनर दिखाने का अवसर मिला है। विधायक ने कहा कि आप सभी प्रतिभागियों ने न्याय पंचायत एवं ब्लाक स्तर पर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया। तथा खेल भावना एवं संघर्ष के बाद अब जनपद स्तर पर पहुंचे है। विधायक ने सभी प्रतिभागियों को जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।
विधायक ने कहा कि खेल जहां हमे स्वस्थ एवं मजबूत रखता है वहीं खेल जीवन में अनुशासन एवं संघर्ष करना भी सिखाता है। इसलिए खेल को अपने दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…