रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला ने बीते दिन जिला अस्पताल उत्तरकाशी में छात्र की मौत का संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी ने उक्त मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए है। जिला मजिस्ट्रेट ने उप जिलाधिकारी भटवाड़ी को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच अधिकारी सभी पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को सौंपेंगे।
बतादें कि शनिवार सुबह को जिला अस्पताल उत्तरकाशी में भर्ती एक युवक की मौत हो गयी थी तो मामले पर जमकर जिला अस्पताल में छात्र नेताओं ने बबाल भी काटा था।
मामले पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने बताया कि छात्र प्रखडं पुरोला का रहने वाला था जिसका नाम मोहित कुमार पुत्र सुरपाल था,छात्र पीजी कालेज उत्तरकाशी में पढता था लेकिन अचानक तबियत बिगड़ने से रात्री में जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो छात्र ने सुबह दम तोड़ दिया।
अब इस पुरे प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी रूहेला ने मजिस्ट्रेटी जांच के आज आदेश उप जिलाधिकारी भटवाडी़ को दे दिये हैं,अब देखना यह होगा कि यह जांच जनहित में कागरगर साबित होती है या दिखावा यह बडा़ सवाल है।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…