चमयारी गमरी उलण मोटर मार्ग का शिलान्यास, विधायक ने फुंका चुनावी बिगुल।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : विधायक यमुनोत्री क्षेत्र केदार सिंह रावत विधानसभा चुनाव 2022का बिगुल फुंक दिया है, विधायक ने गाँव के विकास की पहली सीढ़ी बताते हुये आज सड़क मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया है, मोटर मार्ग चिन्यालीसौड़ ब्लाँक के अन्तर्गत चमियारी से गमरी उलण को जोड़ेगा सड़क मार्ग शिलान्यास से पूर्व ग्रामीणों,युवाओं,एवं क्षेत्रीय जनता ने विधायक केदार रावत का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया, विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा सड़क शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकतायें होती है, बताया कि मूलभूत समस्याओं के लिए वह हमेशा प्रयासरत हैं, विधायक केदार ने कहा यमुनोत्री विधान सभा का विकास मेरी पहली प्राथमिकता हैं , विधायक ने कहा यमुनोत्री विधानसभा सभा में अभितक 43 नई सड़के स्वीकृत करवाई जिनमे कई सड़को पर कार्य गतिमान है अधिकतर सड़के बनकर तैयार हो गई हैं और कुछ सड़को के टेन्डर भी हो गये बहुत जल्द उन पर भी कार्य सुरू होने जा रहें हैं, विधायक ने कहा कोई भी गाँव सड़क मार्ग से वंचित नही रहेगा हर गाँव को सड़क मार्ग से जोड़ा जायेगा साथ ही 28 सड़के डामरीकरण की स्वीकृत हुई जिनमें से अधिकतर सड़को पर कार्य गतिमान है और कई सड़को पर डामरीकरण भी हो गया है। ग्रामीणों ने विधायक का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित ही आपके कुशल नेतृत्व क्षमता के बदौलत आज यमुनोत्री विधानसभा में विकास के नये नये आयाम स्थापित होंगें,
विधायक केदार ने कहा कि 2022 में पुन: जनता विकास कार्यों के आधार पर बोट करेगी व हजारों मतों से विजय बनायेगीं, इस अवसर पर भाजपा नेता और कार्यकर्ता सहित क्षेत्रीय लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts