मसूरी : पुलिस ने विगत दिनों चार से अधिक गाड़ियों का शीशा तोड़ कर चोरी करने वाले दो अभियुक्तो को पूरे माल सहित पकड़ लिया। जिन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विगत दिनों मसूरी के सिविल अस्पताल रोड़ वाइनबर्ग ऐलन स्कूल के समीप व कुमांउ आयुक्त के भाई व एक अन्य की कार के शीशे तोड़ कर गाड़ी में रखे लैपटाप, स्टपनी, कपड़े बैंग, लैपटाप चार्जर सहित अन्य सामान चुरा लिया था जिस पर पुलिस ने एक टीम गठित की व चोरों की तलाश शुरू कर दी व पुलिस को इस चोरी का खुलासा करने मेें सफलता हासिल हुई। कोतवाल डीएस कोहली ने बताया कि गत चार दिसंबर को विभिन्न स्थानों पर कारों के शीशे तोड़कर चोरी की गई थी जिसमें एसएसआई गुमान सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई व उन्होंने शहरी के विभिन्न स्थानों पर जाकर करीब दो सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे चैक किए जिससे चोरी में प्रयुक्त वाहन का पता लगा व उसी के आधार पर पुलिस चोरों तक पहुंची। व उन्हें माल सहित पकड़ लिया। जिसमें एक गौरव कुमार 20 वर्ष पुत्र लेखराज पंजाबी मुहल्ला कनखल हरिद्वार है व मूल रूप से अलीगढ़ का निवासी है। वहीं एक अन्य लोकल युवक शुभम सिंह शाह 23 वर्ष पुत्र सुंदर सिंह शाह निवासी सांझा दरबार कैम्पटी रोड का निवासी है। पुलिस दल में एसआई जनेद्र सिंह राणा, एसआई सोएब अली, एसआई भावना व कांस्टेबल अमित रावत, प्रदीप गिरी व सुनील कुमार है। बताया गया कि ये दोनों नशा करते हैं तथा उसी के लिए चोरी की है।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…