मसूरी : विश्व पर्वत दिवस पर हिलदारी के तत्वाधान में शहर के गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में जहां स्वच्छता, प्लास्टिक का उपयोग न करने व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया वहीं पर्यटकों, दुकानदारों व राह चलते लोगों को कपड़ेे के बैग वितरित किए गये। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने भी प्रतिभाग किया व मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने के साथ ही भाषण प्रतियोगिता में भागीदारी निभाई।
विश्व पर्वत दिवस पर हिलदारी की ओर से नगर पालिका व रूबीना इंस्टटीटयूट के सहयोग से गांधी चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने हिमालय को बचाने व पर्वतों के संरक्षण के साथ ही प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का आहवान किया व कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग न करें। इस मौके पर पर्वतों को बचाने, पर्यावरण सरंक्षण एवं प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लेने की शपथ ली गई। वहीं स्कूली बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने के साथ ही मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में प्लास्टिक का प्रयोग न करने के उददेश्य से रूबीना इंस्टटीटयूट की ओर से बनाये गये कपड़े के थैले दुकानदारों, राह चलते लोगों व पर्यटकों को दिए गये ताकि प्लास्टिक से पर्यावरण को हो रही हानि व उसके दुष्परिणामों से बचाया जा सके। इस मौके पर विभिन्न लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि आज विश्व माउंटेन दिवस के अवसर पर कपड़े के थैले वितरित किए गए हैं ताकि लोग प्लास्टिक का प्रयोग न करें। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के दुष्परिणामों से सभी अवगत हैं और ऐसे में कपड़े के थैले को प्रयोग में लाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मसूरी पहाड़ों की रानी है और इसे प्लास्टिक मुक्त करने के लिए नगर पालिका और अन्य संस्थाएं लगातार कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर रुबीना अंजुम ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा कपड़े के बैग बनाए गए हैं और 1 सप्ताह तक वह दुकान दुकान और घर घर जाकर कपड़े के बैग वितरित करेंगे और लोगों को प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था लगातार कपड़े के बैग तैयार कर रही है जिसे मसूरी क्षेत्र के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर हिलदारी संस्था के अरविंद शुक्ला ने बताया कि नगरपालिका के सहयोग से मसूरी को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए उनकी संस्था द्वारा कार्य किया जा रहा है और आज यहां पर स्कूली छात्र छात्राओं को बुलाया गया है और उनसे सुझाव भी मांगे गए हैं कि किस प्रकार से प्लास्टिक का इस्तेमाल कम किया जाए और लोगों तक कपड़े के थैले वितरित किए जाएं ताकि लोग इन्हें इस्तेमाल कर सकें। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा लगातार आगे भी इसी प्रकार के कार्य किए जाते रहेंगे।
इस मौके पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक किरन मियां राणा, अनिल गोदियाल, चंद्रकला सयाना, प्रमिला नेगी, विजय लक्ष्मी काला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में मौसम एक बार फिर…