देहरादून : रविवार को कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने विकास नगर स्थित राजकीय उद्यान ढकरानी का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय उद्यान ढकरानी में लगाई गई विभिन्न फलों सब्जियों की हाइब्रिड पौध का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जो अभी एस.पी.ए. के माध्यम से जो बजट मिला है। उससे शीघ्र ही विकास नगर के राजकीय उद्यान ढकरानी में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएगी। ताकि पहाड़ से जो फल आता है जो खराब हो जाता है उसको इस्तेमाल में लाया जा सके।
मंत्री जोशी ने कहा कि आज विभाग द्वारा हाइब्रिड प्लांटेशन की जा रही है, जो 3 साल में फल दे रहे हैं। उन्होंने कहा उद्यान विभाग द्वारा 25 दिसंबर से 02 जनवरी तक एक सप्ताह के लिए रूफ गार्डनिंग को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभाग द्वारा लोगों को 20-20 सब्जियों के पौधे वितरित किए जाएंगे। जिससे लोग अपने घरों की छतों पर गमलों में यह सब्जी के पौधे लगाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…