मसूरी – 350 पर्यावरण मित्रों को नगर पालिका ने किए गरम जैकेट वितरित।

मसूरी : नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष ने करीब 350 पर्यावरण मित्रों, नेशनल मिशन ऑफ हिमालयन स्टडी, व कीन संस्था के कर्मियों को गरम जैकेट वितरित की। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि उत्तराखं डमें मसूरी को स्वच्छता सर्वे में प्रथम स्थान दिलाने में स्वच्छता कर्मियों की अहम भूमिका रही है।


शहर की सफाई व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले पर्यावरण मित्रों को पालिकाध्यक्ष के हाथों जैकेट वितरित की गई। जिससे कर्मियों में खासा उत्साह देखा गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में भी पर्यावरण मित्र कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान को जोखिम में डालकर शहर की सफाई की। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण मित्र शहर की सफाई व्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं साथ ही अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है ऐसे में उन्हें गरम जैकेट वितरित की गई है ताकि वह अपने कार्यों को ठंड में भी बखूबी अंजाम दे सकें। उन्होंने कहा कि आज से पहले नगर पालिका में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए थे साथ ही कागजों में ही सारे कार्य कर दिए जाते थे। लेकिन नगर पालिका द्वारा पर्यावरण मित्रों को गरम जैकेट देकर सम्मानित किया गया है जिससे पर्यावरण मित्र भी खासे उत्साहित हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक घर से गीला व सूखा कूड़ा एकत्र करें व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न किया जाय। व मसूरी के पर्यावरण को बचाये रखने के लिए प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जाय। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी राजबीर सिंह चौहान ने समस्त स्वच्छता कर्मियों को कहा कि वे वर्दी में रहे ताकि उनकी पहचान हो सके। इस मौके पर कीन संस्था की निदेशक सुनीता कुंडले ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आभास सिंह सफाई निरीक्षक वीरेंद्र बिष्ट, किरण राणा मिया, सहित पालिका के स्वच्छता कर्मी, कीन संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago