अरविन्द थपलियाल
जनपद टिहरी अंतर्गत पट्टी गोनगढ़ विकासखंड भीलंगना के ग्राम पौनाड़ा मे 12 वर्षों के अंतराल मे लगने वाले 9 दिवसीय माँ दूध्याड़ी देवी मेले का आज हुआ समापन। हजारों लोगों ने किये देव डोली के दर्शन।
समापन दिवस पर आज प्रतापनगर क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह नेगी व गंगोत्री क्षेत्र से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
इस दौरान पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने मेला समिति का आभार व्यक्त कर माँ भगवती से क्षेत्र की सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को पर्यटन व तीर्थाटन की दृष्टि से आगे ले जाने के लिए हमारी लोक संस्कृति के संवर्धन हेतु इस तरह के मेलों का संरक्षण आवश्यक है।
इस अवसर पर टिहरी कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राणा, भीलंगना के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुणसोला, भरत सिंह नेगी, पूरब सिंह पंवार, प्यार सिंह बिष्ट, सिबेन्द्र रतूड़ी, मस्त सिंह नेगी, कमल पंवार और वहीं उत्तरकाशी कांग्रेस से शीशपाल पोखरियाल , बिजेंद्र नौटियाल, राय सिंह रावत, द्वारिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…