मसूरी : मसूरी भाजपा मंडल ने सेवा ही संगठन-2 के तहत बार्लोगंज में 200 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। इस अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता राजनीति के तहत नहीं बल्कि सेवा भाव से जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं तथा पूरे कोरोना काल में जनता की सेवा में लगे रहे।
बार्लोगंज मंदिर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा मसूरी मंडल की ओर से दो सौ जरूरतमंदों को राशन किट उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आहवान पर सेवा ही संगठन के तहत कोरोना काल में जरूरतमंदों को राशन वितरित किया जा रहा है। उन्हांेेने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा भाव से कार्य करता है तथा इस कोरोना काल में कार्यकर्ताओं ने जनता की हर संभव सेवा की चाहे राशन वितरण हो, या किसी को आक्सीजन, वेटिलेटर या अन्य कोई जरूरत रही हो वहां भाजपा का कार्यकर्ता सेवा के लिए तत्पर रहा। उन्होंने बताया कि जो लिस्ट यहां के लोगों ने मंत्री जी को भेजी उसी के आधार पर यहां जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया वहीं मसूरी के लिए 15 सौ राशन किट आये है जिन्हें अन्य वार्डो में भी वितरित किया जायेगा। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, भाजपा महिला मंडल महामंत्री सपना शर्मा, अनिल सिंह, अभिलाष, ओपी थपलियाल, किरन, कुणाल, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…