– विनय उनियाल
चमोली : जोशीमठ -मलारी मोटर मार्ग पर तपोवन मे वन विभाग के बैरियर के समीप ट्रक व वाइक की आमने सामने से हुई भिड़ंत मे वाइक सवार रैणी गावँ निवासी कुंवर सिंह”36वर्ष”की दर्दनाक मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह हुई इस घटना की सूचना मिलते ही जोशीमठ पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाइक सवार दोनों लोगों को सीएचसी जोशीमठ पहुंचाया जहाँ चिकित्सकों ने कुंवर सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि वाइक सवार घायल वीरेन्द्र सिंह निवासी जखमाला पोखरी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।
जोशीमठ थानाध्यक्ष कैलाश चन्द्र भट्ट के अनुसार मृतक कुंवर सिंह का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,ट्रक व ट्रक चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…