– विनय उनियाल
चमोली : जोशीमठ स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली का दीदार करने के लिए पहुंचने वाले पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र भारत का सबसे लंबा रोपवे खतरे की जद से गुजर रहा है। इस रोपवे की कुल लंबाई 4.2 किलोमीटर है। उल्लेखनीय है, कि पिछले लगभग 1 वर्ष से जोशीमठ के विभिन्न वार्डों में वृहद मात्रा में भूमि कटाव हो रहा है। इन वार्डों में जोशीमठ का वार्ड मनोहर बाग भी शामिल है। जहां जमीने अपनी जगह छोड़ कर नीचे की ओर खिसक रही है। 22 मिनट में जोशीमठ से औली का सफर तय करने वाली इस रोपवे का पहला टावर भी मनोहर बाग में है। और यहां वृहद मात्रा में भूमि कटाव हो रहा है। जिससे यह टावर कभी भी अपनी जगह छोड़कर नीचे की ओर खिसक सकता है। क्योंकि टावर के नीचे की जमीनें निरंतर नीचे को खिसक रही है। दिसंबर माह से औली में नव वर्ष मनाने आए पर्यटकों का हुजूम उमड़ने लगता है। और इस हालत में रोपवे से औली का दीदार करने वाले पर्यटक भी सुरक्षित नहीं है। हालांकि संबंधित विभाग द्वारा अभी तक इस मामले में किसी प्रकार की कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है। और निरंतर पर्यटको को रोपवे के माध्यम से औली पहुंचाया जा रहा है।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…