नई दिल्ली/उत्तराखंड : प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को उत्तराखंड के ऑर्गेनिक उत्पाद के साथ ही केदारनाथ मंदिर का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया । इस अवसर पर मंत्री जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य को औद्योनिक विकास हेतु जायका परियोजना के माध्यम से रू0 526 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने पर उनका आभार प्रकट किया।
मंत्री जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री को यह भी जानकारी दी कि बीते मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में योजना का शुभारंभ कर दिया गया है। मंत्री जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को यह भी जानकारी दी कि उत्तराखण्ड राज्य कृषि एवं औद्योनिकी के विकास के साथ-साथ मोटे अनाज के उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार औद्योनिकी और मिलट्स को प्रोत्साहित करने के नीति निर्माण पर भी कार्य कर रही है।
मंत्री जोशी ने कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से हिमालयी राज्यों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित करने ओर उसमे अपना मार्गदर्शन देने का आग्रह किया।जिसपर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र ही कृषि मंत्रियों का सम्मेलन उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित करने ओर उसमे प्रतिभाग करने का आश्वासन दिया।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…