देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य में कोविड-19 से प्रभावित पर्यटन और चार धाम यात्रा से संबंधित गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए 200 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा किये जाने को लेकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परिवहन व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठनो के प्रतिनिधियों ने भी विधानसभा अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री से भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के कारण विभिन्न पर्यटक गतिविधियों एवं चारधाम यात्रा की व्यवस्था में कार्यरत व्यक्तियों एवं उनके व्यवसाय पर सर्वाधिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसके लिए लगभग 200 करोड़ की व्यवस्था की गई हैं। इससे लगभग 01 लाख 64 हजार लाभार्थी / परिवार लाभान्वित होंगे। इस पैकेज से पर्यटन क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को मदद मिलेगी एवं राज्य की आर्थिकी में भी तेजी आयेगी।
उफनते नदी को पार कर शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए ग्रामीण,…
उत्तराखंड सरकार की आलंबन गांव योजना फाइलों तक सीमित रह गई है. जो धरातल पर…
ईडी ने मुंबई और भोपाल में समीर अग्रवाल और उसके सहयोगियों से जुड़े कई आवासीय…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने फिर पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाए दिए. वो…
भारत-नेपाल के अधिकारियों की देहरादून में हाई लेवल बैठक चल रही है, जिसमें कई मुद्दों…
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे जबरदस्त आर्थिक अभियान चलाने का ऐलान…