अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी ; जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कोविड-19 नए वैरिएंट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण बैठक ली।
एन आई सी कक्ष में बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पर्याप्त मात्रा में आक्सीजन सिलेण्डर, आक्सीजन कसंनट्रेटर, आक्सीजन बेड, वेंटिलेटर, आई०सी०यू० बेड,मास्क,सेनेटाइजर एवं आवश्यक औषधियों को चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए।साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की क्रियाशीलता सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। खांसी,बुखार,सांस में दिक्कत आने वाले रोगियों को चिन्हित कर कोविड-19 की जांच कराने के निर्देश दिए।स्वास्थ्य विभाग,स्वास्थ्य सेवाएं को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए। इसी क्रम में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज को बढाया देने के साथ पूर्ण टीकाकरण के लिए आम जनता को नियमित रूप से जागरूक करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार कुकरेती,आपदा प्रबंधक अधिकारी देवेंद्र पटवाल व अन्य अधिकारी वर्चुअल के माध्यम से जुड़े रहे।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…