– विनय उनियाल
चमोली : जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शनिवार को हजारों की तादाद में लोगों ने सड़कों पर उतर कर जोशीमठ में हो रहे भू कटाव के संबंध में राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार व जल विद्युत परियोजना एनटीपीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तथा जोशीमठ बाजार बंद रख व्यपारियो ने अपना समर्थन भी दिया। उल्लेखनीय है, कि नगर में लगभग पिछले 1 वर्ष से वृहद भूमि कटाव हो रहा है। , जो की निरंतर बढ़ता जा रहा है। और इस भूमि कटाव से नगर का कोई भी हिस्सा अछूता नहीं है। निरंतर बढ़ते जा रहे भूमि कटाव से नगर के प्रति चिंतित लोगों ने इंटर कॉलेज तिराहे से मारवाड़ी चौराहे तक जन आक्रोश रैली निकाली इस बीच गुस्साए लोग लगभग 1 घंटे तक नेशनल हाईवे पर भी बैठे। जिसके बाद लोगों ने तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को एक ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें इस भूमि कटाव का कारण एनटीपीसी की जल विद्युत परियोजना एवं हेलंग मारवाड़ी बाईपास को बताया गया है। व कहा गया है, कि जोशीमठ की सुरक्षा की दृष्टि से अति शीघ्र बाईपास के निर्माण कार्य को रोक देना चाहिए। दिए गए ज्ञापन में जोशीमठ की सुरक्षा करने के लिए उपाय करने को कहा गया है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने कहा कि अभी तक नगर के लगभग 500 से अधिक मकानों में दरारे आ चुकी है परंतु अभी तक शासन स्तर से कोई कार्यवाही नहीं की गई है। यदि सरकार का रवैया ऐसा ही निराशाजनक रहा तो आने वाले समय में आंदोलन को उग्र किया जाएगा एवं न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जा सकता है। इस जन आंदोलन में पहुंचे बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने इस आंदोलन को जोशीमठ की जनता का आंदोलन बताया। उन्होंने कहा कि वे इस पूरे आंदोलन में जोशीमठ के लोगों के साथ खड़े रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को इस पौराणिक नगर की चिंता नहीं है सरकार जबरन बाइपास व जल विद्युत परियोजना को लोगों पर जोशीमठ का विनाश करने के लिए थोप रही है। इस आंदोलन के दौरान भूमि कटाव से प्रभावित लोगों ने नम आंखों से सरकार से गुहार लगाई कि सरकार इस पौराणिक नगर जोशीमठ को बचाने के लिए उचित उपाय करें। आंदोलन में अतुल सती, कमल रतूड़ी, शैलेंद्र पवार, स्वामी रामानंद सरस्वती, अमित सती, नैन सिंह भंडारी, जय प्रकाश भट्ट, ओम प्रकाश डोभाल, जगदीश उनियाल, हरीश सती, आरती उनियाल शांता भट्ट, शांति चौहान, नीमा देवी, अनीता देवी, भारती देवी निर्मला देवी, उत्तरा पांडे आदि कई लोग मौजूद रहे।
रामनगर में सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि…
Sex Racket in Haridwar हरिद्वार में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. मामले में एक…
नैनीताल जनपद में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. सड़क हादसों में…
Uttarakhand Government Land Allocation Controversy देवभूमि उत्तराखंड में बेशकीमती जमीनों पर अतिक्रमण को लेकर कांग्रेस…
रांची में CJI सूर्यकांत ने झारखंड हाईकोर्ट परिसर में डेटा सेंटर का उद्घाटन किया. राजेश…
मौसम विभाग ने कहा कि अगले 12 घंटों के दौरान दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में…