उत्तरकाशी छात्र संघ चुनाव का परिणाम घोषित बड़कोट आर्यन और पुरोला में ABVP का कब्जा।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जनपद उत्तरकाशी के राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में अध्यक्ष पद के लिये आर्यन ने कब्जा किया और महाविधालय पुरोला में ABVP का दबदबा रहा।
बतातें कि पुरे दिन राजनैतिक गहगहमी के चलते राजकीय महाविद्यालय ने परिणाम घोषित किये जिसमें 449 कुल मतदाता थे और 387 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महाविद्यालय में आर्यन ग्रूप के जशवंत सिहं को 203मत पडे़ और दूसरे पर अखिल विद्यार्थी परिषद के प्रफुल जयाडा़ को 182मत पडे़ और उपाध्यक्ष पद के लिये निर्देश सिहं को 208मत पडे़ और बन्दना को 161मत पडे़ व महासचिव के लिये अंकिता को 199मत पडे़ और प्रिति नौटियाल को 160 मत वहिं कोषाध्यक्ष पद के लिये ऋतिका को 199मत और सरला को 161मत यूआर के लिये अरूणकातं को 184 व मिलन को 183मत प्राप्त हुये।महाविद्यालय में सह सचिव का पद रिक्त रहा ,छात्र संघ चुनाव परिणाम की जानकारी चुनाव प्रभारी डाक्टर डी०पी०गैरोला ने दी और बताया कि छात्र संघ चुनाव शान्तिपूर्ण संपन्न हुये।
मौके पर प्रचार्य विनोद कुमार व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।
दूसरी ओर बीएल जुवांठा राजकीय महाविद्यालय में आज छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रत्याशी शिवम नौडियाल ने 318 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी एनएसयूआई के सिंह को 169 वोटों से हराकर कब्जा जमाया है। नौनियाल सिंह को 149 मत मिले। विजेता प्रत्याशियों ने कॉलेज से होते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में जुलूस निकालकर अपनी जीत का जश्न मनाया है।
राजकीय महाविद्यालय ब्रह्मखाल उतरकाशी मे छात्र संघ चुनाव अध्यक्ष पद पर रितिक निर्विरोध निर्वाचित हुआ। छात्र संघ के अन्य पदों पर छात्र-छात्राएं पात्रता पूरी नहीं कर पाने कि वजह से निर्वाचन नही हो सका । निर्वाचित अध्यक्ष को निर्वाचन अधिकारी डॉ सुमन प्रकाश की उपस्थिति में महाविद्यालय के प्राचार्य ने अध्यक्ष पद की शपथ दिलवाई । नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं और महाविद्यालय के साथ मिलकर काम करने की बात कही।
रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के दौरान एवीपी और ओम ग्रुप के छात्र किसी बात को लेकर आपस में भिड़े गए। जिससे एक छात्र नेता के सिर पर गंभीर चोट आई है ।छात्र नेता इस बात को लेकर थाना कोतवाली उत्तरकाशी पहुंचा जहां पर दोनों ग्रुप के छात्रों ने जमकर हंगामा किया वहीं बाद में घायल छात्र नेता को जिला अस्पताल उत्तरकाशी में उपचार के लिए भेजा गया। विवाद को देखते हुए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की मतगणना कुछ देर तक रोकी गई।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

24 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago