देहरादून : गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक श्रम संविदा स्वायत्त सहकारिता द्वारा देहरादून के महिंद्रा ग्राउंड पूर्व सैनिक मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (से. नि.) एवं पूर्व उप थल सेना प्रमुख ले.जनरल शरत चंद (से.नि.) ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में वीर नारियों, पदक विजेताओं एवं युद्ध में घायल सैनिकों को सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने समारोह में गढ़वाल राईफल्स की वीर नारियों, पदक विजेताओं व सभी पूर्व सैनिकों से मुलाकात करते हुए उनका हालचाल जाना।
समारोह में राज्यपाल ने आयोजकों को सुंदर आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस समारोह में सम्मिलित होकर एक परिवार जैसा अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि गढ़वाल राईफल्स की 135 वर्षों के स्वर्णिंम इतिहास इसके वीर जवानों की वीरता और पराक्रम के लिए जाना जाता है। राज्यपाल ने कहा कि गढ़वाल राईफल्स के ही गौरव महावीर चक्र विजेता अमर शहीद, बाबा जसवंत सिंह उत्तराखण्ड की इसी धरती पर जन्में हैं जिन्हें अपनी वीरता और शौर्य के लिए आज भी पूजा जाता है। उनकी अविस्मरणीय वीरगाथा आज भी हमें प्रेरणा देती है। राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक सैनिक की समस्या मेरी समस्या है। मुझे खुशी होगी कि आपकी किसी समस्या के समाधान में काम आ सकूं। उन्होंने कहा कि वीरांगनाओं, पदक विजेताओं और घायल सैनिकों हेतु राजभवन के दरवाजे सदैव खुले हैं, वे बिना किसी आपइंटमेंट के अपनी समस्याएं बता सकते हैं। उन्होंने कहा पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु राजभवन द्वारा एक शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है।
इस अवसर पर पूर्व उप थल सेना प्रमुख ले.जनरल शरत चंद (से.नि.) मेजर एसपीएस कर्नवाल, ले.कर्नल डीपीएस कठेत, कैप्टन धनीराम नैनवाल, सूबेदार मेजर तीरथ सिंह रावत, कैप्टन आनंद सिंह राणा, कैप्टन बीएस कुंवर, कैप्टन मदन सिंह गाड़िया, कैप्टन सुदामा सिंह, कैप्टन प्यार सिंह, नारायण दत्त, गिरीश जोशी, महावीर सहित हज़ारो पूर्व सैनिक और उनके परिजन उपस्थित रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…