मसूरी : पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी की 98वें जन्म दिवस पर माल रोड इद्रमणि बडोनी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, तथा वहीं इंद्रमणि बडोनी चौक से कार्यक्रम स्थल शहीद स्थल तक सांस्कृतिक यात्रा पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ निकाली गई जहां विभिन्न लोक कलाकारों की टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी वहीं इस मौके पर मसूरी के करीब 115 से अधिक राज्य आंदोलनकारियों को राज्य सूचना आयुक्त योगेश भटट ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
शहीद स्थल पर पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी विचार स्मृति मंच एवं मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसएिशन के संयुक्त तत्वाधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ देव वंदना से किया गया। इस मौके पर राज्य संस्कृति विभाग के सहयोग से आये विभिन्न सांस्कतिक दलों ने पारंपररिक वाद्ययंत्रों के साथ लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।
वहीं मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त योगेश भटट के हाथों मसूरी के करीब 150 राज्य आंदोलनकारियों को प्रशस्तिपत्र एवं मार्ल्यापण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त योगेश भटट ने राज्य के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इंद्रमणि बडोनी ने अपना पूरा जीवन राज्य निर्माण के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इंद्रमणि बडोनी के विचारों को आगे बढाना चाहिए। व सभी की जिम्मेदारी है कि राज्य के विकास में योगदान दे, उनकी कल्पना को साकार करे। अब राज्य बन गया है ऐसे में आंदोलनकारियों की और अधिक जिम्मेदारी राज्य के प्रति बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि हर समाज में महापुरूष जुडे़ हैं ऐसे में जो समाज महापुरूषों के विचारों को आगे नहीं बढाता वह समाज को मान्यता नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन राज्य आंदोलनकारियों को भूल जायेगे ऐसे में उनको याद रखने के लिए भावी पीढ़ी को उनके बारे में बताये ताकि इस परंपरा को आगे बढाया जा सके व उनसे प्रेरणा लें। इस मौके पर व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी के प्रयासों से राज्य मिला है उन्हें हमेशा याद किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि राज्य आंदोलन कारियों को सम्मान करने का मौका दिया गया है करीब 115 आंदोंलन कारियों को सम्मानित किया गया है। वहीं कहा कि जो आंदोलनकारी चिन्हित नहीं हो पाये है उन्हें चिन्हित कराने का प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर मंच के महासचिव प्रदीप भंडारी ने कहा कि पर्वतीय गांधी बडोनी का 98वां जन्म दिवस है जिसे इसे बार वृहत रूप से मनाया जा रहा है और राज्य आंदोलन कारियों को सम्मानित किया गया है। वहीं इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, भगवती प्रसाद कुकरेती, सभासद जसोदा शर्मा, पूरण जुयाल, एसडीएम शैलेंद्र नेगी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, शूरवीर भंडारी, जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल, ललित मोहन काला, देवेश्वर जोशी, एसपी चमोली, भगवान सिंह चौहान, कुशाल राणा, अनीता सक्सेना, स्मृति हरि, निमेष डंगवाल, प्रमिला नेगी, अनीता पुंडीर, भरोसी रावत, धनेंद्र पुंडीर, केदार चौहान, देवी गोदियाल, दर्शन रावत, सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी व विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत राज्य के कई जिलों में मौसम एक बार फिर…