रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी/बड़कोट : प्रखडं नौगांव के अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के अंतर्गत मुंगरसन्ति रेंज में अवैध खनन में पकड़े गए दो वाहनों को वनकर्मियों ने सीज कर दिया है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए रेंज अधिकारी शेखर राणा ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के निर्देशन में मुंगरसन्ति रेंज के वनकर्मी नियमित गस्त पर थे।वनकर्मियों को राड़ी-कफनौल मोटर मार्ग पर कम्पाट संख्या तीन तीयां में अवैध खनन होता हुआ दिखाई दिया, वनकर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।वनकर्मियों ने वाहन संख्या यूके-12cb 0604 व यूके07tb 9137 को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।चालकों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।अवैध खनन मामले की जांच सेक्टर ऑफिसर तियां वन दरोगा बलदेव सिंह चौहान को दी गई है।राणा ने आम जनमानस से अपील की है कि कोई भी ब्यक्ति अवैध गतिविधियों में लिप्त न रहे।यदि कोई भी वन अधिनियम का उलंघन करते हुए पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वनकर्मियों की गस्ती टीम में वन दरोगा ताराचंद,वन रक्षक श्रवणकुमार, धनवीर सिंह चौहान व वीट सहायक अरविंद सिंह नेगी शामिल थे।
Skoda Auto India ने अपनी Skoda Kylaq नया Sportline ट्रिम लॉन्च किया है. यहां हम…
नहाने के दौरान यमुना नदी में एक मजदूर बह गया, लेकिन गनीमत रही कि मजदूर…
नैनीताल जिले में एक पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. जिसके…
पौड़ी गढ़वाल में स्थित नागदेव मंदिर, सर्प देवता को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक…
भारत की तरक्की में उत्तराखंड की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड का साहसिक, धार्मिक पर्यटन…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की…