देहरादून : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी रविवार को देहरादून के राजपुर रोड विधानसभा के करनपुर मंडल के टैगोर विला बूथ संख्या 48 में बीजेपी नेता किशन लाल आहूजा के घर पहुँचे और पार्टी कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का 96वा संस्करण सुना।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक देशवासी को सुनना चाहिए। यह हम सबके लिए एक प्रेरणा देने का काम करता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हमें ऐसी जानकारियां मिलती हैं, जो हमें पहले ज्ञात नहीं होती। विदित हो कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज देशवासियों को क्रिसमश एवं नव वर्ष की शुभकामनाऐं दी। उन्होंने वोकल फोर लोकल के लिए भी पुनः देशवासियों से अनुरोध किया। मार्शल आर्टस की एक विधा का नाम गिनीज बुक में दर्ज होने पर भी उन्होंने बधाई दी। स्वच्छ भारत मिशन के प्रण को दोहराते हुए मोदी ने कहा कि 2014 में प्रारम्भ हुय जनआंदोलन को आज देश का प्रत्येक नागरिक कर्तव्यता के साथ निभा रहा है।
रामनगर के सांवल्दे में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि…
गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस धामी सरकार पर हमलावर मुद्रा में दिखाई…
एक कैदी ने सीने में दर्द का नाटक किया और फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर…
गैरसैंण क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने विधानसभा के दो दिवसीय सत्र को 'सियासी पिकनिक' और…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 से उत्तराखंड…
राजगीर में आज भिड़ेंगी भारत और न्यूजीलैंड की रग्बी टीमें, 100 साल के खेल संबंधों…