देहरादून : रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डाकरा, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मन की बात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2022 भारत के लिये विशेष उपलब्धियो भरा रहा है। इस वर्ष देश ने विकास की रफ्तार पकड़ी है और हम दुनिया की सबसे तेज गति से बढती अर्थव्यवस्था हैं। इस वर्ष देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हुए। अब अमृत काल में प्रवेश कर गये हैं। प्रधानमंत्री की पहल पर हर घर तिरंगा अभियान से पूरे देश में उत्साह का माहौल बना। विश्व ने भारत की एकता को महसूस किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की शक्ति को संसार ने माना है। जी-20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी मिलना हम सभी के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर भाजपा के महानगर देहरादून अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नैनीताल हाईकोर्ट ने यूपी सिंचाई विभाग के सचिव को निर्देश दिए हैं कि अतिक्रमणकारियों के…
महिला ने शौहर और उसके परिवार पर हलाला का आरोप लगाया था, समान नागरिक संहिता…
Google ने लैपटॉप की अपनी नई कैटेगरी GoogleBook को पेश किया. इस लैपटॉप को Gemini…
बेमौसमी बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ जिलों में पहुंचाया है. ये…
बेमौसमी बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ जिलों में पहुंचाया है. ये…
ज्योति रौतेला बोलीं हमने नर्सिंग एकता मंच के आंदोलन की पहली सीढ़ी चढ़ी है, स्वास्थ्य…