कोतवाली जोशीमठ के दूरस्थ गाँवों में पुलिस ने आयोजित की ग्राम चौपाल।

– विनय उनियाल

चमोली/जोशीमठ : ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनसे लिए गए सुझाव, महत्वपूर्ण जानकारियां देकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक।

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा आमजनमानस को विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां देकर अधिक से अधिक जागरूक करने, जनता की समस्याओं के निदान करने व सुझावों को प्राप्त करने तथा उनसे संवाद स्थापित करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ग्रामीणों के मध्य जाकर ग्राम चौपाल आयोजित करने हेतु दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम में कोतवाली जोशीमठ पुलिस द्वारा रविवार कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पढ़ने वाले ग्राम सेलंग/झड़कुला, रविग्राम व ढाक में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित स्थानीय लोगों को कोतवाली जोशीमठ पुलिस द्वारा उत्तराखण्ड़ पुलिस एप की प्रक्रिया, यातायात नियमों, साइबर अपराध किस-किस प्रकार से हो सकते है एवं उनसे बचाव के तरीकों, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, मानव तस्करी, आपातकालीन नम्बर डायल-112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एवं दुष्प्रभाव, सोशल नेटवर्किंग साइट की जानकारी एवं सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों, एटीएम/बैंक फ्रॉड आदि के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए जागरूक किया। साथ ही ग्राम चौपाल में उपस्थित महिलाओं का उत्तराखण्ड़ पुलिस एप के अंतर्गत गौरा शक्ति एप में रजिस्ट्रेशन करवाने के साथ ही रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया को भी समझाया गया व अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध के प्रति जागरुक रहने व अपराध की सूचना तत्काल डायल 112/1930 व उत्तराखण्ड़ पुलिस एप के माध्यम से पुलिस को देने की अपील की गई, साथ ही उपस्थित लोगों को जागरूकता संबंधी पैम्पलेट वितरित किये गए। जनपद चमोली पुलिस का ग्राम चौपाल का कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेगा।
उक्त ग्राम चौपाल कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ कैलाश चन्द्र भट्ट, वरिष्ठ उप0नि0 संजय सिंह, उप0नि0 अजीत कुमार, उप0नि0 सुधा रावत व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

1 day ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

1 day ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago