महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक पंचायती राज चौपाल में हुए शामिल, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन।

देहरादून : महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं निदेशक पंचायती राज बंशीधर तिवारी सुराज दिवस के अवसर पर जनपद देहरादून के थानों तथा टिहरी के कुढारना गांव में आयोजित चौपाल में शामिल हुए। तथा ग्राम सभाओं में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों के मध्य जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से गांव की समस्याओं पर चर्चा की तथा समस्याओं से भी अवगत हुए। उन्होंने ग्राम पंचायत थानो में उपस्थित लोगों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात भी सुनी।

ग्राम पंचायत थानों में पानी की समस्या के बारे में बताये जाने पर उन्होंने कहा कि पानी की समस्या को जल्द ही दूर किया जाएगा। साथ ही स्वयं सहायता समूह से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में प्रतिभाग करने के लिए सुरुचि मनाली को निर्देशित किया। उन्होंने लोगों से आजीविका सुधार के लिए गौपालन एवं पंचायत में गेस्ट हाउस बनाने की बात कही।

महानिदेशक शिक्षा एवं सूचना बंशीधर तिवार ने ग्राम वासियों से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति जागरूकता पर ध्यान देने को कहा उन्होंने कहा कि गांवों की समृद्धि विकास से जुड़ा विषय है। अतः सभी को गांवों की आर्थिकी के विकास पर ध्यान देना होगा। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का उद्देश्य भी गांवों को मजबूती देना है।

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी (पं) सुरुचि मनाली, ग्राम प्रधान बबीता तिवारी एवं अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

21 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

23 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

23 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

23 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago