रिपोर्ट : अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : कोविड- 19 के नए वैरियंट के प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने जिला अस्पताल की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि कोविड-19 के नए वेरिएंट को देखते हुए जिला अस्पताल में सभी सुविधाओं को क्रियाशील रखा जाय। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण जैसे आक्सीजन सिलेण्डर,आक्सीजन कसंनट्रेटर, आक्सीजन बेड, वेंटिलेटर, आई०सी०यू० बेड,मास्क,सेनेटाइजर एवं आवश्यक औषधियों का भंडारण यथा समय उपलब्ध रखा जाय। जिलाधिकारी ने कोविड-19 के प्रभावी रोकथाम को लेकर अस्पताल की सुविधाओं एवं संसाधनों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल कराने के निर्देश सीएमओ को दिए। ताकि मॉक ड्रिल कराने से वर्तमान में जो कमियां उजागर होगी उसे दूर किया जा सकें।
जिलाधिकारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 के नए वैरियंट को लेकर कतई भी घबराने की आवश्यकता नही है,सिर्फ सतर्क रहें। सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन एवं दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जाय।
इस दौरान सीएमएस डॉ बीएस रावत,सीएमओ डॉ विनोद कुकरेती एवं अन्य अधिकारी एवं डॉक्टर्स उपस्थित रहे।
देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…
देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…