उत्तरकाशी में युवा महोत्सव का DM ने किया शुभारभं।

– अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में लदाडी विकास भवन में आयोजित जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का बुधवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने दीप प्रज्वलित एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में युवा महोत्सव में प्रतिभाग करने वाली टीमों को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि जो टीम जनपद से बेहतर प्रदर्शन कर चयनित होगी उनका चयन राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए होगा। उन्होंने सभी युवा सांस्कृतिक टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवर्ति को रोकने के लिए जागरूक किया। जिलाधिकारी ने कहा की युवा पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलना चाहिए। स्वामी विवेकानंद जी ने सभी धंर्मो,जातियों,स्त्री-पुरुषों के समानता के लिए कार्य किया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी के.के.पंत,जिला युवा कल्याण अध्यक्ष आजाद डिमरी, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी,प्रधान संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रताप सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

आयुर्वेद विवि में पानी की टंकी पर 12 घंटे तक प्रदर्शन, रात 1 बजे VC ने दिया लिखित आश्वासन, तब नीचे उतरे छात्र

डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…

21 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के पास कराना अनिवार्य किया गया है

उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…

22 hours ago