– विनय उनियाल
चमोली : जोशीमठ विकासखंड के दूरस्थ गांव कलगोठ मैं आजादी के 75 वर्ष बाद मोबाइल की घंटी बजते ही ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी दूरस्थ गांव में अभी तक संचार सेवा नहीं पहुंच पाई थी। जिससे ग्रामीणों को अपनों से संपर्क करने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पढ़ता था। लेकिन अब जिओ नेटवर्क द्वारा दूरस्थ गांव में जिओ टावर लगाकर नेटवर्क सुचारू कर दिया गया है। जिससे अब गांव में मोबाइल की घंटी बजते ही ग्रामीणों में खुशी है अब लोगों को अपनों से संपर्क करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। वहीं स्कूली छात्र छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई करने में भी आसानी होगी इससे पहले स्कूली छात्र छात्राएं ऑनलाइन पढ़ाई के लिए काम से कई किलोमीटर दूर जाते थे। स्थानीय निवासी सहदेव सिंह रावत का कहना है कि आजादी के 75 वर्ष बाद गांव में मोबाइल की घंटी बजी है जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस कार्य के लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियो का धन्यवाद दिया।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…