– विनय उनियाल
चमोली : जोशीमठ नगर क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को सभी सबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग को जोशीमठ के ड्रेनेज प्लान हेतु शीघ्र डीपीआर तैयार करते हुए जल्द से जल्द सुरक्षात्मक कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही मारवाड़ी पुल से विष्णुप्रयाग तक करीब 1.5 किलोमीटर क्षेत्र में नदी से हो रहे भूकटाव की रोकथाम के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण हेतु आपदा न्यूनीकरण में प्रस्ताव उपलब्ध करने को कहा। जोशीमठ नगर में हाल ही में हुए भू-धसाव और मकानों में आई दरारों की गंभीर समस्या पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि स्ट्रक्चरल इंजीनियर से परामर्श लेते हुए तत्कालिक रूप से सुरक्षात्मक कार्य शुरू किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में मनोहर बाग, सिंहधार, गांधीनगर, मारवाड़ी आदि विभिन्न वार्ड क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, एसडीएम कुमकुम जोशी, जियोलॉजिकल विशेषज्ञ दीपक हटवाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई अनूप कुमार डिमरी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी, तहसीलदार रवि शाह आदि मौजूद रहे।
Skoda Auto India ने अपनी Skoda Kylaq नया Sportline ट्रिम लॉन्च किया है. यहां हम…
नहाने के दौरान यमुना नदी में एक मजदूर बह गया, लेकिन गनीमत रही कि मजदूर…
नैनीताल जिले में एक पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. जिसके…
पौड़ी गढ़वाल में स्थित नागदेव मंदिर, सर्प देवता को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक…
भारत की तरक्की में उत्तराखंड की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड का साहसिक, धार्मिक पर्यटन…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की…