– विनय उनियाल
चमोली : नगर पालिका जोशीमठ में हिम क्रीडा स्थल औली में सफाई अभियान चलाया जिसके तहत औली में इधर-उधर कूड़ा फेंकने पर तथा सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल करने पर चालानी कार्यवाही की।
गुरुवार को नगरपालिका के पर्यावरण मित्रों द्वारा हिम क्रीडा स्थल औली मैं सफाई अभियान चलाया तथा इधर-उधर कूड़ा फेंकने तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर कई लोगों के चालान काटे तथा लोगों से अपील की की खुले में कूड़ा न फेंके तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें नगर पालिका ने 6300 रुपये के चालान किए। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी भारत पवार का कहना है कि नगर पालिका द्वारा इन दिनों विभिन्न जगह पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है तथा इधर-उधर खुले स्थानों पर कूड़ा ना फेंकने की लोगों से अपील की जा रही है। तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की लोगों से अपील की जा रही है। इसके बाद भी अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ चालानी कार्यवाही की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…