– विनय उनियाल
चमोली : कपीरी पट्टी के कनखुल में सिद्धपीठ राजराजेश्वरी जिठाई माता की डोली अपने गर्भगृह से बाहर निकलकर क्षेत्र भ्रमण में निकली हुई है । वही राजराजेश्वरी जिठाई माता की कृपा दृष्टि पाने के लिए लोगो में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
आपको बता दें यह डोली यात्रा हर 12 साल में क्षेत्र भ्रमण पर निकलती है। लेकिन कोरोना काल के चलते इस बार 14 साल बाद माता क्षेत्र भ्रमण पर निकली हुई है। जिसमें सिद्ध पीठ राजराजेश्वरी जिठाई माता की डोली अभी तक कई गांव का भ्रमण कर चुकी है। माता के गांव में आगमन के बाद गांव की महिलाओं से लेकर हर कोई मां के जागर कीर्तन भजन करते हुए मां से आशीर्वाद ले रहे हैं। वहीं दो दिन के प्रवास के लिए कनखुल गांव में पहुंची माता की डोली आज पूरे गांव में घूमी और लोगों को अपना आशीर्वाद दिया जिसके बाद माता की डोली कनखुल के चोपड़ियो गांव के लिए रवाना हो गई जहां माता रात्रि विश्राम करेगी।
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…