नौगांव प्रधान संगठन ने 20कार्यों की स्वीकृती पर जताई नाराजगी।

– अरविन्द थपलियाल

नौगांव/ उत्तरकाशी : भारतवर्ष में चलाई जा रही रोजगारपरक मनरेगा योजना में भारत सरकार ने एक नई गाईड लाईन को संशोधित किया था जिसमें पहले यह नियम था कि मनरेगा के तहत एक वर्ष में जनप्रतिनीधि अपने क्षमतानुसार निर्माण कार्य की फाईलें सीकृत करवाते थे। अब मनरेगा के इस नियम में बदलाव आ गया है कि एक वर्ष में सिर्फ 20से अधिक कार्यों का वर्क आर्डर नहीं होंगे जिससे पंचायत प्रतिनीधियों अपनी नाराजगी जाहिर की है ।
विकासखडं नौगांव के प्रधान संगठन ने इस प्रक्रिया पर घोर आपत्ति दर्ज की है।
प्रधान संगठन नौगांव बलवंत सिहं के लेटर हेड में जिलाधिकारी उत्तरकाशी को पत्र लिखा गया गया है कि 20फाईल वाले नियम में बदलाव किया जाये जिसमें ग्रामीण विकास को गति दी जा सके और अधिक से अधिक कार्य धरातल पर उतारें जा सकें।
प्रधान संगठन अध्यक्ष बलवंत सिहं रावत बतातें हैं कि उन्होने जिलाधिकारी से मांग की है कि जिले में छ:विकासखडं हैं और विकासखडों में इस नियम से भारी परेशानी ग्रामीण जनता और प्रतीनिधीयों को हो रही है,पत्र में बताया गया कि इसमें कुछ कार्य तो तकनिकी समस्या से रूक जातें हैं और कुछ कार्यों में छोटी योजनायें होती हैं तो मस्ट्रोल निकलने में देरी भी होती है फिर विकास कार्य ठप्प हो जाते हैं।
प्रधान संगठन नौगांव ने जिलाधिकारी से मांग की है कि विकासखडं स्तर पर सबसे अधिक समस्या तकनीकि की हो रही है जिससे मस्ट्रोल अपडेट करने में भारी समस्या हो रही है,समस्या को देखते हुये जिलाधिकारी से मांग की है कि विकासखडं स्तर पर तकनीकि व्यवस्था ढांचे को सुलभ बनाया जाये और दूरूस्थ किया जाये जिससे आम जनता को विकास उपलब्ध हो सके।
प्रधान संगठन ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्थायें दुरूस्थ नहीं होती हैं तो प्रधान संगठन आंदोलन और हड़ताल पर बाध्य हो जायेगा।
जिलाधिकारी को यह मांग पत्र प्रधान संगठन उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंवार, राकेश कुमार, मंजु चौहान, दीपिका, विनिता गौड़, जयप्रकाश उनियाल, विशालमणी डोभाल,विकास मैठाणी,दीपेद्रं सिहं,चैन सिहं, खेमराज, सकलचंद, सच्चिदानंद, प्रियंका नौटियाल, बहादुर सिहं बिष्ट सहित दो दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने लिखित मे अपना समर्थन प्रधान संगठन को दिया।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts