मसूरी : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी शहर के उप जिलाचिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा व नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सीएमएस को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार न हुआ तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। वहीं उन्होंने सचिव स्वास्थ्य से फोन पर वार्ता कर अटेचमेंट पर गये तीन चिकित्सकों को तत्काल मसूरी वापस भेजने के निर्देश दिए।
इस मौके पर सीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह, सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, अमित भटट, सतीश ढौडियाल, सभासद अरविंद सेमवाल, मनोज रेंगवाल, विजय बुटोला सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी की मृत्यु होने पर मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी आने के बाद भी विंटर लाइन कार्निवाल के कार्यक्रमों में प्रतिभाग नहीं किया। लेकिन उन्होंने कहा कि विंटर लाइन कार्निवाल पर्यटन को बढावा देने के लिए आयोजित किया गया है। जिसका लाभ मसूरी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि विंटर लाइन कार्निवाल जहां पर्यटकों को यहां की सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया जाता है, वहीं इससे पर्यटन को लाभ मिलेगा। उन्होंने इस मौके पर पर्यटकों को विंटर लाइन कार्निवाल में आने के लिए बधाई दी व कहा कि इससे संस्कृति का आदान प्रदान होता है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति बड़ी धनी है जिसमें साक्षात गीतों से देवी देवता अवतरित हो जाते हैं। कार्निवाल में सभी की भागीदारी रही। |
| गांधी चौके पर विंटर लाइन कार्निवाल के दौरान मालरोड को प्रातः 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक बंद करने का मसूरी के होटलिंयर्स सहित आम नागरिकों ने विरोध किया व इससे मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया व कहा कि दिन में मालरोड खुली होनी चाहिए व शाम को पांच बजे से रात्रि दस बजे तक मालरोड बंद की जानी चाहिए। जिस पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वह झूलाघर पर जा कर बोलार्ड को देखेंगे व इसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से बात करेंगे। |
रामनगर के सांवल्दे में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि…
गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस धामी सरकार पर हमलावर मुद्रा में दिखाई…
एक कैदी ने सीने में दर्द का नाटक किया और फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर…
गैरसैंण क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने विधानसभा के दो दिवसीय सत्र को 'सियासी पिकनिक' और…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 से उत्तराखंड…
राजगीर में आज भिड़ेंगी भारत और न्यूजीलैंड की रग्बी टीमें, 100 साल के खेल संबंधों…