मसूरी – आईईएस परीक्षा में नौवीं रैंक लाने पर दिव्या थलवाल को देवप्रयाग कीर्ति नगर जनकल्याण समिति ने किया सम्मानित।

मसूूरी : पवन थलवाल एवं अनीता थलवाल की पुत्री दिव्या थलवाल को संघ लोक सेवा आयोग से ऑल इंडिया 9वीं रैंक के साथ आईईएस परीक्षा पास करने पर देव प्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति ने सम्मानित किया।
देव प्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति की ओर से अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल, संरक्षक बिजेंद्र पुंडीर एवं कोषाध्यक्ष विनोद कंडारी ने इंडियन इकोनोमिक्स सर्विस की परीक्षा 9वीं रैक से पास करने पर दिव्या थलवाल को गुलदस्ता व शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मालूम हो कि पहाडों की रानी मसूरी की यह पहली युवती है जिसने इस कठिन परीक्षा को 9वीं रैेक के साथ पास किया व मसूरी तथा उत्तराखंड का नाम रोशन किया। मूल रूप से टिहरी जनपद के प्रताप नगर क्षेत्र स्थित ग्वाड़ गांव निवासी पवन थलवाल एवं अनीता थलवाल की पुत्री दिव्या थलवाल की शिक्षा मसूरी के वेवरली व वाइनबर्ग एलन स्कूल से हुई। उन्होंने बताया कि वाइनबर्ग एलन स्कूल से इंटर की परीक्षा में मसूरी टॉप किया था व उसके बाद दिल्ली विश्व विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की व संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी शुरू की। इसी के साथ आईईएस की परीक्षा दी व उसके 9वीं रैक से पास की। उन्होंने कहाकि इसके साथ ही वह आईएएस की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आईईएस परीक्षा की उन्हें जानकारी नहीं थी न ही किसी ने गाइड किया लेकिन उन्होंने अपने स्तर पर परेशांनियों के साथ तैयारी की व यूटयूब व इंटरनेट के माध्यम से तैयारी शुरू की। कई गलतियां हुई उससे सीखा व मेहनत की। उन्होंने कहाकि भारत सरकार मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस में डिप्टी डायरेक्ट के पद पर नियुक्ति होगी। इससे पूर्व रिजर्व बैंक की परीक्षा दी व उसमें सफल हुई तथा जनवरी माह में वहां ज्वाइन करना है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय वह अपने माता पिता को देती हंू। उन्हांेने युवा पीढी को संदेश दिया कि सब कुछ जल्दी नहीं मिलता इसके लिए धैर्य रखें व अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में मेहनत करते रहे, भटके नहीं न ही निराश हों, मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। इस मौके पर दिव्या थलवाल के पिता व माता अनीता थलवाल ने कहा कि यह मेहनत दिव्या की खुद की है हमने तो केवल सहारा दिया। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया  िकवेे मेहनत करें व अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें। इस मौके पर देवप्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल ने कहा कि संस्था सामाजिक कार्य करती है तथा ऐसे मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करती है। दिव्या थलवाल ने पूरे उत्तराखंड व मसूरी का नाम रौशन किया है, संस्था का उददेश्य है कि ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहन दें। व इससे अन्य बच्चे सीखें व नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करें। इस मौके पर दिव्या थलवाल की छोटी बहन साक्षी थलवाल भी मौजूद रही।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago