देहरादून : नव वर्ष के पहले दिन देर शाम अपने कैंप कार्यालय से निजी आवास जाते समय कालिदास रोड में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देखा कि कुछ लोग आपस में झगड़ रहे हैं, उन्होंने वहा अपना वाहन रुकवाया तो ज्ञात हुआ कि शराब के नशे में धूत स्कूटर सवार युवकों ने नीतिका नेगी को टक्कर मारकर ज़मीन पर गिरा दिया और जब उन्हें रोका गया तो वह झगड़ा करने लगे।
मंत्री ने देखा कि पैदल जा रही युवती नीतिका नेगी काफ़ी चोटिल है तो उन्होंने अपने वाहन से उसे कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया और पुलिस को फ़ोन कर युवकों के ख़िलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुपहिया में सवार व्यक्तियों ने शराब पी रखी थी और वह अत्यधिक तेज गति से अपना वाहन चला रहे थे। इस कारण उनके वाहन से नीतिका नेगी को टक्कर लगी और वह रोड पर जा गिरी। राहगीरों ने बताया कि नीतिका को ज्यादा चोट के कारण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। राहगीरों ने मंत्री जोशी का धन्यवाद भी किया और शराबी व्यक्तियों के ख़िलाफ कार्यवाही की माँग की।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…