देहरादून : प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री जोशी ने उद्यान विभाग द्वारा शीतकालीन सीजन में सेब के पौधों वितरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा पौधा किसानों की आत्मा होती है और सेब बागवानों को अच्छी पैदावार और उच्च गुणवत्ता युक्त पौध सेब बागवानों को वितरित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सेब पर विशेष ध्यान देने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
मंत्री जोशी ने कहा सेब कास्तकारों कि जो मांग है उनके अनुसार उन्हें सेब के रूटस्टॉक क्लोनल की वैरायटी या सीडलिंग सहित अन्य विभिन्न प्रजाति के जो भी पौधे सेब कास्तकार मांग करता है उन्हें वही पौधे उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा मंत्री जोशी ने नर्सरियों पर लगने वाले जीएसटी को भी हटाने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा सेब के पौधों के गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय।
इस अवसर पर सचिव कृषि बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, सचिव नितिका खंडेलवाल, उद्यान निदेशक एचएस बवेजा सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रामनगर के सांवल्दे में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि…
गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस धामी सरकार पर हमलावर मुद्रा में दिखाई…
एक कैदी ने सीने में दर्द का नाटक किया और फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर…
गैरसैंण क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने विधानसभा के दो दिवसीय सत्र को 'सियासी पिकनिक' और…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 से उत्तराखंड…
राजगीर में आज भिड़ेंगी भारत और न्यूजीलैंड की रग्बी टीमें, 100 साल के खेल संबंधों…