सड़क पर रात बिता रहे 5 परिवार को प्रशासन ने नगर पालिका हॉल में किया शिफ्ट।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

चमोली :  जोशीमठ में लगातार हो रहे भूधसाव से लोग सड़क मे रात बिताने को मजबूर है।
बता दे कि जोशीमठ मे लगातार हो रहे भूधसाव से जोशीमठ के कई मकानों व खेतो में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई है। जिससे लोग रात्रि में सड़क पर रात गुजारने को मजबूर हैं। वही सिंहधार के जगदीश उनियाल, हरि राणा,गुड्डी देवी, शांता देवी,के मकान मे बड़ी दरार पड़ गई है। जिससे ये लोग डर के साये मे जीने को मजबूर है। वही अत्यधिक प्रभावित 5 लोगों को प्रशासन द्वारा नगर पालिका के हाल मे शिफ्ट कर दिया गया है। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से मेहनत से मकान बनाई है। लेकिन उनकी मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिलाअधिकारी चमोली भी जोशीमठ का दौरा कर चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक इस मामले में प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। अब सवाल यह उठता है कि आखिर लोग जाएं तो जाएं कहां। और ऐसी स्थिति देखकर लोगों की आंखें भर आई लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोग तथा सरकार और प्रशासन से पुनर्वास की मांग कर रहे है। पूरे जोशीमठ शहर को बचाने के लिए सरकार को उचित कदम उठाने की आवश्यकता है। अगर समय रहते प्रशासन अथवा सरकार कोई उचित कदम नहीं उठाती है तो आने वाला समय भयाभय होगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सरकार अथवा प्रशासन उनकी समस्या का निराकरण नहीं करता है तो वह तहसील कार्यालय में बैठकर आमरण अनशन के लिए बाध्य होंगे।

स्थानीय निवासी रघुवीर सिंह
हमने बड़ी मेहनत से अपने मकान बनाए हैं और हमारे मकानों को खतरा बना हुआ है अब हम कहां जाएं और अपनी समस्या किसे बताएं कोई हमारी समस्या को सुनने वाला नहीं है।

जोशीमठ में कई 5 मंजिला भवन बने हैं आखिर इनको किसने पांच मंजिला भवन बनाने की अनुमति दी आखिर कैसे यह 5 मंजिला भवन बनाए गए इसका जवाब आखिर कौन देगा यही कारण है कि जोशीमठ में बहु मंजिला मकान लोगों के लिए भयानकसड़क में रात काटने को मजबूर हैं।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

2 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

3 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

4 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

4 days ago