रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : जोशीमठ मे लगातार हो रहे भूधसाव को देखते हुए जोशीमठ की जनता ने अपने राष्ट्रीय राजमार्ग मे चक्काजाम लगा कर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
बता दे कि जोशीमठ मे लगातार भूधसाव होने के चलते लोगो की मकानों मे दरार आने से लोग डर के साये मे जीने को मजबूर है। आक्रोशित लोगों ने टीसीपी के पास चक्काजाम कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रभावितों सभी मांगे पूरी की जाय। जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नही करती है तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। और जब तक प्रशासन से सकारात्मक जबाब लिखित रूप से नही मिलता है। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती का कहना है कि जब तक हमारी मांगे नही मानती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
वहीअपर जिला अधिकारी चमोली अभिषेक त्रिपाठी का कहना है कि जितने भी कंस्ट्रक्शन कार्य चल रहे हैं सब पर रोक लगाने के आदेश दे दिए गए हैं।नगर में हो रहे कंस्ट्रक्शन पर भी रोक लगाने के आदेश दे दिए गए हैं। जनता की समस्या को शासन तक पहुंचा दिया गया है प्रशासन की तरफ से पूरी सहायता की जाएगी।
चक्काजाम मे फंसे रहे पर्यटकजोशीमठ में बाजार बंद तथा चक्काजाम से पर्यटक परेशान रहे। चक्काजाम से परेशान पर्यटक व स्थानीय लोगो के बीच तीखी नोकझोक भी हुई। अपर जिला अधिकारी आश्वासन पर स्थानीय लोगो ने लगभग 8 बाद चक्काजाम स्थगित किया। |
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…
इस फोल्डेबल फोन की अंदर वाली स्क्रीन आठ इंच की है और बैटरी 4,806 एमएएच…
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुये रूट प्लान जारी किया…
उत्तराखंड में अभी तक नहीं हो पाई लोकायुक्त की नियुक्ति, राज्य सरकार ने मांगा एक…