देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून के सेलाकुई में पूर्व सैनिक पर्वतीय जन कल्याण समिति पछवादून द्वारा आयोजित चतुर्थ स्थापना दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने कार्यक्रम उपस्थित पूर्व सैनिकों वीरांगना को स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर भी उपस्थित रहे।
मंत्री जोशी ने कहा सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा प्रदेश में शहीद द्वार/ स्मारकों के निर्माण कार्य अब सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से कराया जा रहा है। पहले यह संस्कृति विभाग के माध्यम से कराया जाता था। मंत्री जोशी ने कहा वीरता चक्र श्रृंखला से अलंकृत सैनिकों और वीर नारियों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है जिसके लिए मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर समिति अध्यक्ष निरंजन सिंह चौहान, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर,कैलाश पंत, सचिव कैप्टन सूर्य बहादुर राणा, उपाध्यक्ष खड़ग सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गुसाईं, ब्रिगेडियर संदीप, कर्नल आर.एस. भंडारी, सहित कई लोग उपस्थित रहे।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…