रिपोर्ट – विनय उनियाल
जोशीमठ। जोशीमठ मे लगातार हो रहे भस्खलन के बाद अब होटलों को तोड़ने की कवायत तेज हो गई है। जिसके बाद प्रभावित लोग भी आक्रोशित है। हाइवे के दोनों तरफ बैरिकेट लगाया गया है। तथा लगभग 150 पुलिस तथा एसडीआरएफ टीम तैनात की गई है। वही होटल मालिक द्वारा आत्महत्या की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि उनके होटल की वैल्यूएशन निकाले बिना होटल को हाथ लगाया गया तो वह वहीं पर आत्मदाह कर लेंगे। ठाकुर राणा ने कहा कि उनको किसी प्रकार का नोटिस नहीं मिला है। जिसमें यह कहा गया हो कि उनके होटल को तोड़ा जाना है। कहा कि उन्होंने इस होटल को बनाने में अपनी पूरी कमाई लगा दी। और सरकार के बिना किसी लिखित आश्वासन के वे होटल को नहीं तोड़ने देंगे। इस समय सरकार को प्रभावितों के साथ खड़ा होना चाहिए। और सरकार प्रभावितों को बेघर करने में लगी है। उन्होंने कहा होटल तोड़ने से पहले उनको लिखित नोटिस दिया जाए या फिर वह भी उस होटल के मलबे के नीचे दब कर मर जाएंगे। स्थानीय निवासी नरेश नौटियाल और माधवी सती ने सरकार को दमनकारी बताया और कहा कि बिना किसी नोटिस के किसी की परिसंपत्ति को तोड़ना कितना ठीक है।
| डॉक्टर डीपी कानूनगो सीबीआरआई रुड़की ने कहा – सीबीआरआई के प्रोफेसर डॉक्टर डीपी कानूनगो होटल ध्वस्त करने की तैयारी के लिये पूरी टीम तैयार है। अब केवल प्रशासन के आदेश का इंतजार है। बिल्डिंग को कैमिकल से ध्वस्तीकरण किया जाएगा। |
| प्रभावित महिला भुवनेश्वरी देवी ने कहा – प्रशासन ने हमे हमारे घर खाली करा दिया है। लेकिन प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नही की गई है। आखिर हम जाए तो जाए कहा। |
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…