देहरादून : विकासखण्ड रायपुर अन्तर्गत मालदेवता के निकट सरखेत में आई दैवीय आपदा के संबंध में आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर, जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ पुनर्वास एवं राहत कार्यों की समीक्षा की। मंत्री जोशी ने समीक्षा के दौरान सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र की समस्याओं को शीघ्रता से निस्तारण करते हुए प्रभावितों को हरसम्भव सहायता मदद करना सुनिश्चित करेंगे तथा सरकारी योजनाओं से भी लाभान्वित करें ताकि क्षेत्रवासियों को आजीविका को लेकर कोई समस्या न हो। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से क्रमवार आपदा राहत कार्यों की यथा सड़क, सिंचाई, विद्युत, पेयजल आपूर्ति, खाद्यान, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित तमाम मूलभूत सुविघा कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं विद्युत, खाद्यान एवं अन्य विभाग द्वारा आपदा क्षेत्र में अच्छे कार्य करने पर प्रशंसा की।
कैबिनेट मंत्री जोशी ने अवशेष निर्माण कार्यों में तेजी लाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों द्वार माननीय मंत्री जी को जानकारी देते हुए बताया गया कि सरखेत में बिजली, पेयजल, सिंचाई, सड़क का कार्य लगभग सभी पूर्ण हो चुके है। कुछ शेष कार्यों में तेजी से कार्य किया जा रहा है। समीक्षा के दौरान मंत्री गणेश जोशी के सम्मुख स्थानीय लोगों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं को रखा गया जिस पर माननीय मंत्री ने शिकायतों का संज्ञान लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण करते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराने के भी निर्देश दिए। वहीं मंत्री जोशी ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि विभाग में संचालित योजनाओं से क्षेत्रवासियों को प्राथमिकता से लाभान्वित करना सुनिश्चित करेंगे। कहा कि पालीहाॅउस इत्यादि से भी लाभान्वित कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभार्थियों को त्वरित लाभान्वित करेंगे। मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों का मुख्यमंत्री घोषणा को शीघ्र पूर्ण करने तथा पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़क निर्माण संबंधित दिक्कतों के समाधान हेतु एक सप्ताह के भीतर पूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…