देहरादून/मसूरी : मसूरी-दून मार्ग पर कुठालगेट शिव मंदिर के समीप एक बाइक (मोटरसाइकिल) सवार खाई में जा गिरा, सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची व रेस्क्यू कार्य मे जुट गई।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 12 जनवरी 2023 को कंट्रोल रूम 112, देहरादून से सूचना मिली कि कुठालगेट शिव मंदिर से 2 किमी आगे मसूरी रोड पर एक बाइक सवार खाई में गिर गया है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से हैड कांस्टेबल रवि चौहान के नेतृत्व में SDRF टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि एक युवक लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा हुआ था। SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर बिना समय गवाये तत्काल खाई में नीचे उतरकर युवक तक पहुँचा गया। टीम द्वारा सर्वप्रथम युवक का प्राथमिक उपचार कर गर्म कपड़े लपेटे गए, जिसके उपरांत कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रैचर की सहायता से पूर्ण सुरक्षा के साथ मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर उपचार हेतु एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।
घायल का विवरण
अभिषेक झा, उम्र 25 वर्ष, निवासी बिहार, डीआईटी देहरादून में फाइनल ईयर का छात्र है।
वाहन- बाइक (UK07 DX 7718)
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…