रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जनपद मुख्यालय हनुमान चौक में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और युवाओं ने पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में राज्य सरकार का पुतला फूंका और जमकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनीष राणा का कहना है कि प्रदेश के युवा बेरोजगार लगातार सरकार से मांग कर रहे थे। कि पूर्व में जो भर्ती घोटाले हुए है उनकी सीबीआई जांच की जाए लेकिन राज्य सरकार ने ऐसा नहीं किया और आज नतीजा यह निकला कि कुछ रोज पूर्व राज्य में जो पटवारी भर्ती परीक्षा हुई थी उसका पेपर भी लीक हो गया। इसलिए आज तमाम आक्रोशित बेरोजगार युवा और कांग्रेस पार्टी ने राज्य सरकार का पुतला फूंका है और मांग की है कि भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की जाए।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…