मुख्यमंत्री धामी ने किए भगवान नरसिंह भगवान के दर्शन।

रिपोर्ट – विनय उनियाल

जोशीमठ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ पंहुचकर भगवान नरसिंह के दर्शन कर देश की खुशहाली की कामना की। तथा जोशीमठ में भूधंसाव से प्रभावित परिवारों को अंतरिम पैकेज के पारदर्शी वितरण एवं पुनर्वास पैकेज की दर निर्धारित किए जाने हेतु गठित समिति के साथ बैठक की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर गठित समिति के सदस्यों के सुझावों पर बाजार दर तय की जा रही है। प्रभावित हितधारकों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए जो भी बेहतर से बेहतर मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को मानसिक रूप से भी सबल बनाना है। सरकार की ओर से अधिकतम जो हो सकता है वह किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फरवरी में औली में गेम्स होने है। कुछ महीने बाद चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। हमें यह भी देखना होगा की जोशीमठ लेकर गलत माहौल न बनाया जाए,। ताकि स्थानीय लोगों की आजीविका प्रभावित न हो। इसका हम सबको ध्यान में रखते हुए काम करना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनील आइटीबीपी कैंप में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और भूधंंसाव की जांच में लगे विभिन्न प्रतिष्ठानों के वैज्ञानिकों, जिला प्रशासन, पुलिस एवं आवश्यक सेवाओं से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।

सीएम ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा हमारी सबसे बडी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी इंतेजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने भूधंंसाव की जांच में लगे विभिन्न प्रतिष्ठानों के वैज्ञानिकों से भी वार्ता की और जोशीमठ में भूधंंसाव कारणों में चल रहे शोध और अध्ययन के बारे में जानकारी ली। वैज्ञानिकों ने अब तक की जांच के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए बताया कि प्रत्येक नजरिए से भूधंसाव कारणों का गहनता से सर्वेक्षण किया जा रहा है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts