देहरादून : शनिवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून दौरे पर पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जीटीसी हैलीपैड पर स्वागत किया। उन्होंने मुलाकात के दौरान देहरादून स्थित सेना अस्पताल में हृदयशास्त्र (कार्डियोलॉजी) की सुविधा उपलब्ध न होने कारण इस बिमारी से ग्रसित रोगियों को उपचार में आ रही दिक्कतों के बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अवगत कराया।
मंत्री जोशी ने कहा कि देहरादून में लगभग 15 हजार सेवारत सैनिक के एवं 80 हजार भूतपूर्व सैनिक (परिवार सहित) निवासरत हैं। सेना अस्पताल, देहरादून में कार्डियोलॉजी से सम्बन्धित विभाग एवं कैथलेब की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण अन्य अस्पताल में जाने की स्थिति अक्सर पूर्व सैनिकों के सम्मुख रहती है।
मंत्री जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों के अनुरोध के दृष्टिगत सेना अस्पताल, देहरादून में कार्डियोलॉजी से सम्बन्धित विभाग (कैथलेब सुविधा सहित) की स्थापना की जाए।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…