चमोली : जोशीमठ में निरंतर बढ़ते भूस्खलन के बीच मनोहर बाग वार्ड के खेतों में पड़ी दरारों में मिट्टी भरने के लिए प्रशासन के आदेशों पर पहुंचे जेई और मजदूरों को स्थानीय लोगों ने वापस भगा दिया। मनोहर बाग की रहने वाली प्रभावित गीता परमार कहती हैं, की इन दरारों में मिट्टी भरकर प्रशासन अपनी नाकामी को छुपा रहा है। जब यह दरारें पतली थी तब यह उपाय नहीं किए गए और अब जब यह दरारे मोटी हो गई है तो प्रशासन इन में मिट्टी भर रहा है। उनका कहना है, कि प्रशासन को पहले प्रभावितों की व्यवस्था करनी चाहिए उनके स्थाई विस्थापन आदि मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए ऐसे विपदा के समय में प्रशासन खेतों में पड़ी दरारों में मिट्टी भरने पर लगा हुआ है। प्रभावितों का कहना है। कि उनके घरों में दरारे 2 महीने पहले से पड़ रही थी तब प्रशासन द्वारा कोई उपाय नहीं किए गए। जबकि उनके अन्य प्रभावित लोगों द्वारा कई बार प्रशासन को इस विषय पर अवगत भी करवाया गया था। यदि समय रहते प्रशासन द्वारा इस प्रकार के उपाय कर लिए जाते तो शायद स्थिति इतनी भयावह न होती।
| डीएम चमोली हिमांशु खुराना “आने वाले बारिश और बर्फबारी के मौसम में लोगों के घरों में खेतों के रास्ते पानी ना जाए इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से इन दरारों को भरा जा रहा है। और प्रभावितों के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। कि उनको जल्द से जल्द राहत मिल सके।” |
Ola Electric ने बताया कि Ola S1 X+ (5.2kWh) को सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (CMVR),…
Ola Electric ने बताया कि Ola S1 X+ (5.2kWh) को सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (CMVR),…
Honda Motorcycle ने भारत के लिए अपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, Honda WN7 के लिए एक डिज़ाइन…
मां यमुना मायके से ही दूषित होती जा रही है. इसकी वजह श्रद्धालुओं द्वारा यमुना…
हरीश रावत पार्टी में अपने दबदबे को कायम नहीं रख पा रहे हैं, उनके करीबी…
राहुल ने कहा कि 12 सालों में पीएम मोदी ने देश की स्थिति खराब कर…
View Comments
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!