रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : जोशीमठ उर्गम घाटी के देवग्राम गीरा बांसा गांव के भूस्खलन के कारण बुरे हाल हैं यहां लगातार मकानों में दरारे आ रही है। लोग लंबे समय से प्रशासन से मांग करते रहे कि गांव का पुनर्वास किया जाए किंतु अभी तक कार्यवाही नहीं हो पाई है।
लोग दहशत के साये में जीवन यापन कर रहे हैं कई लोग अपना घर छोड़ चुके हैं।
देवग्राम के भल्ला खोला मलखोला मल्यामहल गीरा बांसा की स्थिति काफी खराब है कई लोगों ने अपने मकान छोड़ दिए हैं लगातार भूधंसाव से दरारें बढ़ रही है देवग्राम के पंचायत भवन पर भी दरारे आ चुकी है।
देवेन्द्र रावत प्रधान देवग्राम – हमने कई बार जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री को विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर इस संबंध में शिकायत दर्ज की है आज तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है 2013 की आपदा के बाद लगातार मकानों टूट रहे इस गांव के नीचे से विष्णुगाड़ पीपलकोटी विद्युत परियोजना की टनल का निर्माण किया जा रहा है हो सकता है उसके कारण भी यह हो सकता है चिंता का विषय है कि लगातार हम इन मुद्दों को उठाते रहे कोई सुनने वाला नहीं है लोग बेघर होने की स्थिति में है।
देवग्राम में कल्प क्षेत्र विकास आंदोलन के माध्यम से भी इन मुद्दों को उठाते रहे परंतु कोई सुनने वाला नहीं है विगत वर्ष इस वर्ष भी चमोली जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत जी को हम ज्ञापन दे चुके हैं किंतु कार्यवाही नहीं हो पाई है। गोपेश्वर में जिलाधिकारी को भी इस प्रकरण में लोगों के द्वारा ज्ञापन दिया हैं।
देवग्राम के कुलदीप सिंह की मकान पर दरार लगातार बढ़ रही है वही देवग्राम पंचायत भवन के पास किशन सिंह पुत्र कृपाल सिंह की मकान नीचे गिरने वाली इसी तरह गीरा बांसा में कुंदन सिंह सजवान इंदर सिंह सजवान हीरा सिंह राजेंद्र सिंह रावत गजेंद्र सिंह रावत केदार सिंह देवेंद्र सिंह सहित कई लोगों की मकानों पर दरारें पड़ी है। जिससे बरसात में मुश्किलें बढ़ सकती है
स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे स्वर्गीय गिरधर सिंह बिष्ट के निधन मामले में…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
भागीरथी कैचमेंट के जंगलों की सेहत को लेकर बड़ी स्टडी की गई है, जिसमें कई…
डॉक्टर ने खुलासा किया कि तड़के 4.30 बजे नाना पाटेकर को मृत अवस्था में अस्पताल…
टेड्रोस के मुताबिक रूस ने जवाब दिया कि प्लेग का कोई मामला सामने नहीं आया…
जोधपुर में चल रहे 'तरंग शक्ति 2026' में 10 अक्टूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे,…