कैबिनेट मंत्री जोशी का काशीपुर में पार्टी पदाधिकारी ने किया स्वागत, मंत्री बोले, 2024 की तैयारी में जुटे पार्टी कार्यकर्ता।

उधम सिंह नगर/काशीपुर : प्रदेश के कृषि मंत्री एवं ऊधमसिंहनगर जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने काशीपुर प्रवास के दौरान मण्डी अतिथि गृह में पार्टी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
काशीपुर पहुंचने पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत मंत्री जोशी ने पार्टी के पाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। बैठक में मंत्री जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्या को भी सुना और उनके समस्या का शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कार्यकर्ताओं के इस अपार स्नेह के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। भारतीय जनता पार्टी की एक विशेषता है एक छोटा से कार्यकर्ता को पार्टी एक समय में बड़ी जिम्मेदारी अगर कोई पार्टी दे सकती है। तो वह भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र पार्टी है। उन्होंने कहा इसके लिए धैर्य रखना बेहद जरूरी है,और पार्टी उसका इनाम भी समय पर देती है।

मंत्री जोशी ने कहा आज विश्व की नंबर एक पार्टी अगर कोई है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। मंत्री जोशी ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और जनता को इसका लाभ लेने के लिए जागरूक करने की भी अपील की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के मध्यनजर सभी को एकजुटता के साथ कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर काशीपुर पार्टी जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने मंत्री जोशी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, बीजेपी ज़िलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, काशीपुर विधायक त्रिलोक चीमा, मेयर उषा चौधरी, राम महत्रोत्रा, दीपक बाली, डॉ गिरीश तिवारी, सीमा चौहान, डॉ सुरेश चौहान, बिजय मंडल, रवि पाल, उमा जोशी, कमलेश, अमित नारंग, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

1 day ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

1 day ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago