टिहरी – पाली गांव में कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग घायल।

टिहरी : देर रात को चम्बा से 05 किमी आगे पाली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई गिरी, सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची व रेस्क्यू कार्य मे जुट गई। घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए भेजा।

इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनाँक 18 जनवरी 2023 को देर रात्रि पुलिस चौकी कोटि कॉलोनी द्वारा अवगत कराया गया कि चम्बा से 05 किमी आगे पाली गांव के पास एक कार अनियंत्रित होने से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

उक्त सूचना पर पोस्ट कोटि कॉलोनी से SDRF टीम HC पंकज खरोला के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम को ज्ञात हुआ कि उक्त कार वाहन संख्या (UK10A 1797) में 03 लोग सवार थे जो अभी कार में ही है।

रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल खाई में उतरकर वाहन तक अपनी पहुँच बनाई व तीनों घायलों को पूरी सुरक्षा के साथ स्ट्रैचर द्वारा मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

घायलों का विवरण :-

1. दान सिंह पुत्र सूरज सिंह, धरासू उत्तरकाशी।
2. रणवीर सिंह पुत्र जीत सिंह, उत्तरकाशी।
3. महेश पुत्र रमन, बड़ोदरा, गुजरात।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

22 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

1 day ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

1 day ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

1 day ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago