देहरादून/लालकुंआ : प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को लालकुंआ पहुंचे। जहां उन्होंने लालकुआं के बिन्दुखत्ता राजीवनगर में पूर्व सैनिक के स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत आर.जी. इंटरप्राइजेज एवं भवानी इंटरप्राइजेज द्वारा निर्मित तेल पिराई, पाश्ता एवं मोईक्रोनी मशीनों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम से पहले मंत्री जोशी ने लालकुंआ स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पच्रक अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर अध्यक्ष सूबेदार मेजर खिलाफ सिंह दानू, प्रताप सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह गाड़िया, धर्म सिंह रमोला, हरि सिंह रौतेला, पुष्कर सिंह कुंवर, जिलाध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट, जिला सह प्रभारी विवेक सक्सेना, जिला मंत्री प्रमोद बोरा, मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, दीपक जोशी, देवेंद्र बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Skoda Auto India ने अपनी Skoda Kylaq नया Sportline ट्रिम लॉन्च किया है. यहां हम…
नहाने के दौरान यमुना नदी में एक मजदूर बह गया, लेकिन गनीमत रही कि मजदूर…
नैनीताल जिले में एक पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. जिसके…
पौड़ी गढ़वाल में स्थित नागदेव मंदिर, सर्प देवता को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक…
भारत की तरक्की में उत्तराखंड की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड का साहसिक, धार्मिक पर्यटन…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की…