रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली : जोशीमठ प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज गुरुवार को जोशीमठ पहुंचे। उन्होंने जोशीमठ नगर क्षेत्र में भूधंसाव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए आपदा पीडितों से मुलाकात की और सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि संकट की इस घडी में सरकार पूरी तरह से जोशीमठ जनता के साथ खडी है। प्रभावित लोगों को इस संकट से उभारने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने .प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार से भी हर संभव मदद मिल रही है। .प्रधानमंत्री जी इसकी नियमित मानिटरिंग भी कर रहे है।
उन्होंने कहा कि जोशीमठ की आपदा से इस समय शीतकालीन पर्यटन और स्थानीय लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ है। हमारी सरकार स्थिति की नियमित समीक्षा कर रही है। औली में फरवरी में स्नो गेम्स प्रस्तावित है इस पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
इस दौरान केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जोशीमठ नगर पालिका के अन्तर्गत मनोहरबाग, गांधी नगर, नरसिंह मंदिर, जेपी कालोनी आदि क्षेत्रों में प्रभावित घरों एवं होटलों में भूधंसाव से क्षति का जायजा लिया।उन्होंने डिस्मेंटल किए जा रहे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन, होटल माउंट व्यू और मलारी इन का निरीक्षण भी किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने आपदा पीडित परिवारों से भी मिले। उन्होंने सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि सरकार द्वारा प्रभावित लोगों के हितों पूरा ध्यान रखा जाएगा। हम सब मिलकर काम करगें और जल्द ही इस आपदा से उभरेंगे।
रामनगर के सांवल्दे में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि…
गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस धामी सरकार पर हमलावर मुद्रा में दिखाई…
एक कैदी ने सीने में दर्द का नाटक किया और फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर…
गैरसैंण क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने विधानसभा के दो दिवसीय सत्र को 'सियासी पिकनिक' और…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 से उत्तराखंड…
राजगीर में आज भिड़ेंगी भारत और न्यूजीलैंड की रग्बी टीमें, 100 साल के खेल संबंधों…