रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने जनपद में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल सम्पादन को लेकर पुलिस, होमगार्ड,जिला सैनिक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर पालिका, खेल,सूचना विभाग एवम पीआरडी सहित संबंधित विभागों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 09ः30 बजे समस्त सरकारी/गैर सरकारी कार्यालय/शिक्षण संस्थानों में झण्डारोहण एवं राष्ट्रगान होगा। साथ ही पुलिस लाइन ज्ञानसू में गणतंत्र दिवस समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा दिया जाय। इस हेतु स्कूली छात्राओं को भी शामिल किया जाय। जिलाधिकारी ने नगरपालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्रांर्गत प्रमुख चौराहों एवं शहीद स्मारक आदि सार्वजनिक स्थानों पर स्वछता अभियान चलाया जाय। तथा प्रमुख चौराहों को प्रकाशमान किया जाय। साथ ही निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक 25 जनवरी एवं 26 जनवरी, 2023 को सायं 06ः00 बजे से 11ः00 बजे तक समस्त सरकारी भवनों, इमारतों व शहर के मुख्य चैराहों को एल.ई.डी. से प्रकाशमान किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सूचना विभाग को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी सांय 06ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक तथा अगले दिन 26 जनवरी को प्रातः 06ः00 बजे से पूर्वाह्न 11ः00 बजे तक सार्वजनिक/प्रमुख चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देशभक्ति एवं देशप्रेम गीतों का प्रसारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने कार्यालयों को बेहतर स्वच्छता अभियान चलाए। उत्कृष्ट स्वच्छ कार्यलय को गणतंत्र दिवस पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणीनुसार सम्मानित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री चिन्द्रिया लाल को उनकी सुविधानुसार सम्मानित करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह, सीओ पुलिस अनुज कुमार,आपदा प्रबंधक अधिकारी देवेंद्र पटवाल, जिला विकास अधिकारी के०के०पंत,जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी एवम सैनिक कल्याण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।।
Skoda Auto India ने अपनी Skoda Kylaq नया Sportline ट्रिम लॉन्च किया है. यहां हम…
नहाने के दौरान यमुना नदी में एक मजदूर बह गया, लेकिन गनीमत रही कि मजदूर…
नैनीताल जिले में एक पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. जिसके…
पौड़ी गढ़वाल में स्थित नागदेव मंदिर, सर्प देवता को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक…
भारत की तरक्की में उत्तराखंड की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड का साहसिक, धार्मिक पर्यटन…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की…